ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
दिल्ली/NCR

केजरीवाल की कार पर फेंके गए पत्थर, नई दिल्ली सीट पर कर रहे थे प्रचार

दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता परवेश वर्मा के कथित गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. उनकी कार पर पत्थर फेंके गए. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल पर यह हमला उस समय किया गया जब वो नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे. दावा किया जा रहा है कि गुंडों से लोकल लोगों की भी झड़प हुई. स्थानी लोगों ने बीच बचाव किया और कथित गुंडों को भगाया भी.

आम आदमी पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है. पार्टी ने कहा है कि बीजेपी हार की डर से बौखलाई हुई है. बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर यह हमला करवाया है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते हुए समय केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की है ताकि वो चुनाव प्रचार न कर सकें. पार्टी ने कहा कि इस कायराना हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है. दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी.

बीजेपी ने केजरीवाल पर दो युवकों को कार से कुचलने का लगाया आरोप

दूसरी तरफ बीजेपी का दावा है कि उनके कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई. घटना के बाद बीजेपी नेता परवेश वर्मा लेडी हार्डिंग अस्पताल में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने भी पहुंचे हैं. पवरेश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को टक्कर मारी थी. दोनों को लेडी हार्डिंग अस्पताल लाया गया है. हार सामने देखकर लोगों की जान की कीमत ही भूल गए हैं.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने इस सीट से पूर्व सांसद परवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है. नई दिल्ली वो सीट है जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ते रहे और जीत भी हासिल करते रहे हैं, लेकिन इस बार मुकाबला टक्कर के साथ-साथ त्रिकोणीय भी नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button