ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मनोरंजन

सैफ अली खान अटैक मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हो गई है. एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक ट्रेन में सफर कर रहा था, जिसके बाद लोकल पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया गया है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. संदिग्ध का मोबाइल नंबर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोड़ेपे के नाम पर दर्ज होने की खबर है. हालांकि पुलिस और RPF की तरफ से अबतक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अब तक इस मामले में ठोस सबूत नहीं मिले हैं लेकिन कई जांच टीमों के निरंतर काम करने के बाद आखिरकार उन्हें कुछ सफलता मिली है. संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है. संदिग्ध ट्रेन के जनरल डिब्बे से आरपीएफ ने हिरासत में लिया है. संदिग्ध को ट्रेन से उतार लिया गया है. वहीं मुंबई पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है.

रात को घर में घुसा था हमलावर

एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की घटना 15-16 जनवरी की दरमियानी रात को हुआ था. उसके बाद से मुंबई पुलिस जांच में जुट गई. इस केस में कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सैफ पर हमला उन्हीं के घर में हुआ. रात को तकरीबन 2 बजे के करीब एक चोर चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसा और करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे में पहुंच गया. वो जेह की तरफ बढ़ रहा था तभी सैफ बीच में आ गए और आरोपी ने उनपर धारदार हथियार से कई बार हमला कर दिया.

दो नई तस्वीरें भी आईं सामने

इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी रीढ़ की हड्डी में लगभग डेढ़ इंच का चाकू का टुकड़ा फंस गया था, जिसे एक लंबी सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया. सैफ अब खतरे से बाहर हैं. सैफ के साथ उनके बेटे जेह की नैनी को भी चोट आई है. करीना कपूर और नैनी का बयान लिया जा चुका है. इसी बीच दादर रेलवे स्टेशन से मुम्बई क्राइम की टीम ने दो नए फोटो ग्रेब भी जारी किया है.इन दोनों फोटोज में आरोपी हमलावर की पीठ पर काले रंग का बैग है उसपर फ़ास्ट ट्रैक लिखा हुआ है. ये लोकल सड़क के मार्किट से खरीदी गई बैग है. आरोपी सैफ पर हमले के बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन आया वहां से दादर गया था.

Related Articles

Back to top button