ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
पंजाब

पंजाब में चलती Train को Emergency में रोका! खतरा देख बाहर दौड़े यात्री

बठिंडा: सोमबार सुबह जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223 बी.1 कोच) में अचानक धुआं निकलने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी।

करीब 15 मिनट बाद, जैसे ही ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची, कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। इस पर चालक ने तुरंत ट्रेन को आपात स्थिति में रोक दिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए। यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर आ गए। प्रतिदर्शियों में शामिल जितेंद्र वर्मा ने बताया की गाड़ी में धूआ निकलते देखते ही की चेन पुल की गई और गाड़ी को रोका गया।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेन लगभग आधे घंटे तक गोनियाना और बठिंडा के बीच रुकी रही। इस दौरान तकनीकी टीम ने कोच की जांच की और पाया कि कोच की बेल्ट गर्म हो जाने के कारण धुआं निकल रहा था। मरम्मत टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया। बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “कोच की बेल्ट में गर्मी की वजह से धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।” यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टाफ ने अतिरिक्त जांच की और सभी कोचों की तकनीकी खामियों को देखा। घटना के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button