ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
पंजाब

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासेः लुधियाना फायरिंग में कैलिफ़ोर्निया के गैंगस्टर का हाथ

लुधियाना के पास हाल ही में एक दुकानदार पर हुई फायरिंग में अब अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस हमले के पीछे कैलिफ़ोर्निया में बैठा गैंगस्टर पवित्र सिंह बटाला है, जिसे हाल ही में अमेरिका में FBI  ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार, पीड़ित जतींदर सिंह ने अपने बयान में बताया कि उसकी गुरु नानक सेनेटरी और हार्डवेयर नाम से दुकान गांव रूंमी में है। 5 जुलाई को शाम करीब 7.25 बजे वह अपनी कार से दुकान से अपने गांव छज्जावाल जा रहा था। गांव रूंमी से छज्जावाल की ओर मुड़ते ही अचानक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने, जिनके चेहरे ढके हुए थे, उसकी गाड़ी के बराबर मोटरसाइकिल लगा दी।

मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली ड्राइवर साइड शीशे पर लगी, लेकिन गनीमत रही कि जतींदर सिंह बाल-बाल बच गया। पुलिस जांच में पता चला है कि जतिंदर सिंह की बहन परमिंदर कौर का अपने पति रुपिंदर सिंह से तलाक हो गया था और रुपिंदर को शक था कि यह तलाक जतिंदर सिंह ने ही करवाया है। इसी रंजिश में फायरिंग की साजिश रची गई। मामले की छानबीन करते हुए सीआईए स्टाफ जगरााओं की टीम ने करीब 150 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पुलिस ने नानक राम  और दीपू सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। नानक राम की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हुई 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई।

हथियार की बरामदगी के दौरान नानक राम ने उसी पिस्टल से पुलिस पार्टी पर भी दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे नानक राम की टांग में गोली लगी। घायल नानक राम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस वारदात के लिए उन्हें विदेश से  लवप्रीत सिंह  ने अलग-अलग खातों के जरिए करीब डेढ़ लाख रुपये भेजे थे। इसी के जरिए हथियार और कारतूस भी मुहैया करवाए गए थे। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके। गौरतलब है कि इस मामले में नामजद गैंगस्टर पवित्र सिंह बटाला को अमेरिका में FBI ने हाल ही में गिरफ्तार किया है और वह NIA को भी वांछित है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के पंजाब में कई और शूटआउट और फिरौती के मामलों से भी तार जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब विदेश में बैठे गैंगस्टरों और पंजाब में सक्रिय शार्प शूटरों के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button