ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
बिहार

‘भूखे रहने से तो मरना ठीक…’ तड़पते मां-बाप ने गंगा में लगाई छलांग, बेटों ने कई दिन से नहीं दिया था खाना

बिहार के पटना में कलयुगी बेटों ने अपने माता-पिता को इतनी प्रताड़ना दी कि उन्होंने तंग आकर गंगा नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को बचा लिया, लेकिन इस घटना में महिला लापता हो गईं, जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. ये घटना पटना से सटे अलखनाथ घाट की बताई जा रही है, जहां मूल रूप से नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत भानु बीघा गांव के रहने वाले धीरज चौधरी ने अपनी पत्नी मानती देवी के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी.

खाने के लिए भी नहीं दे रहा था बेटा

बुजुर्ग धीरज ने बताजा कि पूर्वजों की जमीन उनके बेटों ने बेच दी है और अपने माता-पिता यानी धीरज और उनकी पत्नी को खाने के लिए कुछ नहीं दे रहे हैं. बुजुर्ग ने कहा, भूखे रहने से तो मरना अच्छा है. इसके बाद उन्होंने परेशान हो करके ये कदम उठाया और आत्महत्या करने का फैसला किया. वह अपनी पत्नी के साथ अलखनाथ घाट गए और रविवार की सुबह उन्होंने गंगा नदी में छलांग लगा दी.

तंग आकर उठाया आत्महत्या का कदम

बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस बुजुर्ग दंपति को अन्न का एक भी दाना नसीब नहीं हुआ था. ऐसे में भूख से तड़पते हुए दोनों बुजुर्ग बेहद तनाव में थे और टूट चुके थे. उफनती गंगा नदी में बुजुर्ग दंपति को छलांग लगाते हुए देख मौके पर हड़कंप मच गया. आसपास गंगा नदी में नहा रहे लोग दोनों को बचाने के लिए दौड़ पड़े. लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की. लेकिन वह महिला को नहीं बचा पाए. मानती देवी गंगा नदी की तेज धारा में बह गई. अब धीरज चौधरी को पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button