ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बर्थडे पर प्रियंका गांधी ने बनाया शुगर फ्री खजूर केक, ऐसे मना जश्न

आज 21 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन है, खरगे ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया. जिसपर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रियंका गांधी ने खरगे जी के लिए खजूर का केक बनाया है. सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “ख़रगे जी मीठे से परहेज करते हैं, आज उनका जन्मदिन है, तो प्रियंका जी ने उनके लिए बिना चीनी वाला dates मतलब खजूर का केक बनाया है. अपने बड़ों का ऐसी ही छोटी-छोटी चीजो से ध्यान रखना ही सम्मान और प्रेम है. यही हमारे संस्कार हैं”

प्रियंका ने खरगे के लिए बनाया केक

संसद में कांग्रस के वरिष्ठ नेता का जन्मदिन मनाया गया, और केक काटा गया. इस दैरान प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कई और भी सांसद मैजूद रहे. सबके बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने केक काटे. उन्होंने प्रियंका गांधी के हाथों से बना हुआ खजूर का केक काटा.

राहुल गांधी ने खरगे को केक खिलाया

जब खरगे ने केक काटा तो मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई. राहुल गांधी ने खरगे को केक खिलाया, उसके बाद खरगे ने भी राहुल गांधी को केक खिलाया. खरगे ने प्रियंका गांधी को भी केक खिलाया. प्रियंका गांधी ने खरगे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें शॉल देकर उनका सम्मान किया. राहुल गांधी खरगे के बगल में बैठे हुए दिखाई दिए, राहुल ने खरगे को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया.

PM मोदी ने खरगे को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

21 जुलाई 1942 को खरगे का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी तालुक के वरवती गांव में हुआ. राजनीति में उनका सफर दशकों लंबा है. खगरे 2022 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हैं.

Related Articles

Back to top button