ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
दिल्ली/NCR

ED क्यों बन रही राजनीतिक हथियार…सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को लेकर फिर उठाए सवाल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने केंद्रीय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्यों ईडी राजनीतिक हथियार बन रही है, क्यों राजनीतिक लड़ाई के लिए ED का प्रयोग हो रहा है?

आतिशी ने आगे कहा कि ईडी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी को समन किया था, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसके बाद ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की है. आतिशी ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है. अरविंद केजरीवाल के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दुर्भावना के तहत कार्रवाई हो रही है.

आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार बार कह रहा है कि ED और CBI का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है. विपक्ष को परेशान करने के लिए इनका इस्तेमाल हो रहा है. बिना किसी सबूत के कथित शराब घोटाले में AAP के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया लेकिन एक भी पैसे का सबूत नहीं मिला. JMM के हेमंत सोरेन, TMC के अभिषेक बनर्जी, RJD की पूरी लीडरशिप, BRS के नेताओं सहित कई विपक्षी नेताओं को परेशान किया गया. पहले गिरफ्तारी होती है और फिर बेल के बाद केस ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं अगले चुनावों के लिए.

ED का मकसद PMLA के तहत जेल में डालो- आतिशी

हाल ही में AAP नेताओं के खिलाफ ED द्वारा दर्ज किए गए नए केस पर आतिशी ने कहा कि ED का मकसद ही है कि PMLA के तहत जेल में डालो और जब तक सुप्रीम कोर्ट में मामला ना पहुंचे, तब तक जेल में रखो, उनका मकसद विपक्षी पार्टियों को परेशान करना है.

उन्होंने कहा कि जब AAP नेताओं को बेल मिली तो ED ने ख़ुद ट्रायल कोर्ट में स्टे ली हुई है, क्योंकि कोई सबूत नहीं है. अब फिर से जेल में डालने के लिए नया केस करना होगा. इसीलिए यह हो रहा है. यह ED का नया तरीका है.

Related Articles

Back to top button