ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
उत्तरप्रदेश

मामा ने भांजी से ही की शादी, अनाथ हो गई तो घर लाया था; फिर उसी से कर बैठा इश्क

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मामा ने मंदिर में अपनी ही भांजी की मांग कर शादी कर ली. दरअसल, मामा ने अपनी बिना मां-बाप की भांजी को अपने घर में पालन-पोषण के लिए रख लिया था, जिसके बाद उसके साथ अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया. जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मुकदमे से बचने के लिए मामा ने अपनी ही भांजी से शादी कर ली.

मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है. माता-पिता की आकस्मिक मौत के बाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने ननिहाल में रहने लगी थी, तभी उस पर कलयुगी मामा की नजर पड़ी तो उसने डोरे डालने शुरू कर दिए और अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अवैध संंबंध बना डाले. इन्हीं अवैध संबंधों की वजह से युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और लोग तरह-तरह के ताने मारने लगे.

मंदिर में मामा ने भांजी की मांग भरी

जब युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन युवती को लेकर पुलिस थाने जा पहुंचे. पुलिस ने मामा पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो मामा ने परिजनों और गांव वालों के सामने भांजी से शादी कर उसे अपनी दुल्हन बनाने की बात रखी, जिसके बाद परिजन और गांव वाले तैयार हो गए. मामा ने गांव के ही मंदिर में जाकर अपनी भांजी की मांग में सिंदूर भर उसे अपने पत्नी बना लिया. हालांकि कुछ लोग इस शादी के खिलाफ थे और इसे रिश्तों का कत्ल कह कर नसीहत दे रहे थे.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ सुलह-समझौता

सुमेरपुर पुलिस थाने में जब गर्भवती युवती पहुंची तो पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन क्योंकि युवती को गर्भावती बनाने वाला खुद उसका सगा मामा था और युवती मामा के घर में ही रह रही थी तो परिजनों ने दोनों की शादी करवाना ही उचित समझा. पुलिस थाने में दोनों की शादी की रजामंदी के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. थाना प्रभारी अनूप कुमार की मानें तो दोनों पक्षों के सुलह-समझौता के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है.

Related Articles

Back to top button