ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

अनंतनाग आतंकी हमला: एक्शन मोड में शाह, गृह मंत्रालय ने CRPF के DG से मांगी जानकारी

श्रीनगरः दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने इस आतंकी हमले को लेकर एक्शन मोड पर हैं। सीआरपीएफ के डीजी अनंतनाग आतंकी हमले की जानकारी देने के लिए गृहमंत्रालय पहुंच गए हैं। बता दें कि बुधवार को हुए आतंकी हमले में चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। उसके पास से एक एके राइफल भी बरामद हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकवादियों ने अनंतनाग के व्यस्त केपी रोड पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और हथगोले फेंके। उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। अनंतनाग थाने के एसएचओ अरशद अहमद भी हमले में घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। जिस इलाके में हमला हुआ है वहां सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन की ब्रावो कंपनी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को पिकेट ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button