ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
पंजाब

बारिश से Punjab में तबाही! 100 साल पुरानी Building गिरने से भगदड़

कपूरथला: पंजाब में हो रही लगातार बारिश के चलते कपूरथला में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। पूरे दिन चली बारिश के कारण पुरानी सब्जी मंडी में एक बेहद पुरानी इमारत अचानक गिर गई।

इस हादसे में इमारत के पास खड़े 2-3 बिजली के खंभे और तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। गनीमत रही कि यह इमारत रात करीब 3:30 बजे गिरी, जिस कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि यह इमारत करीब 100 साल पुरानी थी, जहां पहले कभी एक बाली-भटूरे वाले की दुकान हुआ करती थी।

रात को गिरने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि अगर यह घटना दिन में होती तो भारी भीड़ के कारण बड़ा जानी नुकसान हो सकता था, क्योंकि सब्जी मंडी में सुबह से ही काफी लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर में मौजूद पुरानी और जर्जर इमारतों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Related Articles

Back to top button