ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
पंजाब

Diljit Dosanjh के बाद अब इस पंजाबी अभिनेता को झटका, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को नहीं दी मंजूरी

पंजाबी सिनेमा को एक और बड़ा झटका लगा है। दिलजीत दोसांझ के बाद एक और पंजाबी अभिनेता फिल्म अटक गई है। ये सुपरहिट फिल्म है ‘चल मेरा पुत्त’ का चौथे भाग, जिसे अब तक भारत में रिलीज की अनुमति नहीं मिली है। इस फिल्म में मशहूर गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

ये फिल्म भी कुछ पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी के चलते अटक गई है। जानकारी के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने अब तक इसे प्रमाणपत्र नहीं दिया है, जिससे इसकी भारत में रिलीज अटक गई है। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट 1 अगस्त तय की है। ऐसे में अगर भारत में मंजूरी नहीं मिलती, तो यह फिल्म केवल विदेशों में ही रिलीज की जाएगी और भारतीय दर्शकों को इसे देखने से वंचित रहना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को भी पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के कारण भारत में रिलीज की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इन दोनों फिल्मों के पहले भाग बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलताएं हासिल कर चुके हैं।

आपको बता दें कि, ‘चल मेरा पुत्त’ के चौथे भाग में भी इफ्तिखार ठाकुर, अकरम उद्दास और नासिर चिन्योती जैसे पाकिस्तानी हास्य कलाकारों ने अभिनय किया है। पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए युद्ध के हालातों के बीच पाकिस्तान का बॉयकाट किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी अभिनेता इफ्तिखार ठाकुर ने भारत के खिलाफ बयान दिए थे। इफ्तिखार ठाकुर ने कहा था, ”अगर तुम हवा से आओगे तो बम गिरेंगे, समंदर से आओगे तो डुबो दिए जाओगे, और जमीन से आओगे तो दफन कर दिए जाओगे”। यही नहीं पंजाबी फिल्मों को लेकर भी कई तरह के बयान दिए थे। इफ्तिखार ने कहा था कि, पाकिस्तानी कलाकारों के बिना 9 फिल्में बनाई गई जोकि नहीं चली। पाकिस्तानी कलाकारों के कारण ही भारत में फिल्में, खासतौर पर पंजाबी फिल्में चलती हैं।

इस विवाद बयान का पंजाबी अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया था। बिन्नू ढिल्लों ने कहा था कि, हम लोग पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। देश विरोधियों को भारत में कलाकारी दिखाने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बयान सामने आया था। सीएम मान ने कहा था कि पाकिस्तान में भुखमरी है और मैं सबको जानता हूं। यह सभी मेरे साथ लाफ्टर चैलेंज में रोटियां खाते थे। पाकिस्तान के कलाकार तो खुद कहते हैं कि जीत लो हमारा लाहौर और कराची भी ले लो, कम से कम हम रोटी खाने वाले हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button