ब्रेकिंग
Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प...
देश

CCD के मालिक सिद्धार्थ का 36 घंटे बाद मिला शव

बेंगलुरुः देश के सबसे बड़े कॉफी चेन ‘कैफे कॉफी डे’ (सीसीडी) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव  36 घंटें के तलाश अभियान के बाद बुधवार को नेत्रावती नदी से बरामद किया गया। वह सोमवार रात से लापता थे। मंगलुरु पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि बुधवार तड़के शव को नदी में बहता हुआ देखा गया। शव को नदी से बाहर निकाले के बाद वेनलॉक अस्पताल भेज दिया गया  है। पाटिल ने कहा कि इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार सिद्धार्थ का शव उल्लाल से पांच किलोमीटर की दूरी से बरामद किया गया ,जहां उन्हें अंतिम बार देखा गया था। सीसीडी के मालिक के ड्राइवर के बयान के बाद उनके नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। तट रक्षक दल और अन्य एजेंसियों के 200 से अधिक कर्मी मंगलवार सुबह से सिद्धार्थ की तलाश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार  तट रक्षक बल, नौसेना, गोताखोर, राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल और वायु सेना के हेलिकॉप्टर को सिद्धार्थ की तलाश में लगाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button