ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

सेना ने एक रात में ढेर किये 3 आतंकी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

श्रीनगरः जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ  कर रहे तीन आतंकवादियों को मंगलवार देर रात सेना ने मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बक्तूर इलाके में सेना की सतर्क टुकड़ियों द्वारा घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी गई थी।

रक्षा सूत्रों ने कहा, ‘‘घुसपैठ करने वाले तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। इलाके में अभियान अभी भी जारी है।’’इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारतीय चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की।

रक्षा सूत्रों ने जम्मू में कहा, ‘‘देर रात करीब 12.30 बजे पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।’’उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button