ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

भारत में युवाओं को ज्यादा चपेट में ले रहा कोरोना वायरस, महिलाएं कम संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा युवा और कामकाजी आबादी को अपनी चपेट में ले रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में सबसे ज्यादा युवा आबादी कोरोना वायरस के निशाने पर है। अभी तक इसकी चपेट में आए लोगों में से 60 फीसदी की उम्र 50 साल से कम है। आंकड़ों के मुताबिक, 1,801 कन्फर्म केसों में से 391 यानी 22 फीसदी मरीजों की उम्र 30 से 39 साल के बीच है। इसके बाद 376 यानी 21 फीसदी की उम्र 20 से 29 साल के बीच है, जबकि 17 फीसदी संक्रमित लोगों की उम्र 40 से 49 साल के बीच है।

इससे पहले अन्य देशों जैसे चीन और इटली से आने वाली रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस से प्रभावित होने वालों में सबसे ज्यादा संख्या वृद्ध लोगों की है। लेकिन भारत में कुल कन्फर्म केसों में से 60 साल या इससे ज्यादा की उम्र वाले मरीजों संख्या सिर्फ 19 फीसदी है और 80 साल से ऊपर की उम्र वाले मात्र 2 फीसदी लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं।

एक अप्रैल तक 3 फीसदी यानी 46 केस ऐसे सामने आए थे​ जिसमें संक्रमित मरीज की उम्र 10 साल से कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि युवा लोग अब तक सोच रहे थे कि वे इस रोग से कम प्रभावित होंगे, लेकिन वे गंभीर बीमार पड़ सकते हैं और मौत भी हो सकती है। जितने मामले अभी तक सामने आए हैं, उनमें उम्र के साथ-साथ लैंगिक तौर पर भी अंतर स्पष्ट दिखाई देता है। आंकड़ों के मुताबिक, 1,801 मामलों में से 73 फीसदी पुरुष हैं जबकि महिलाएं सिर्फ 27 प्रतिशत हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं के मामले में ज्यादातर की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 2 अप्रैल तक इस आयुवर्ग की 110 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि शुरुआत में युवाओं की तुलना में वृद्ध लोगों में मृत्यु दर अधिक हो सकती है। लेकिन युवा आयु का होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button