ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर सीनियर छात्र ने छात्रा को बुलाया, फ्लैट में बंधक बनाकर किया रेप

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। नर्सिंग छात्रा के साथ सीनियर छात्र ने रेप किया है. यह घटना मंगलवार – बुधवार रात की है। बुधवार की रात को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक छात्रा का सीनियर है और लड़की के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के नाम पर उसे फ्लैट में बुलाकर आरोपी ने रेप किया है, यह घटना अवधपुरी की है। आपको बता दें कि छात्रा बागसेवनिया इलाके की रहने वाली है और नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा है।

प्राइवेट कॉलेज से छात्रा पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में एक युवक भी पढ़ाई कर रहा है, जो छात्रा का सीनियर है। युवक छोटे मोटे कामों में छात्रा की मदद करता था। जिसके कारण उसकी दोस्ती छात्रा से हो गई थी। लड़की का जन्मदिन था तो आरोपी ने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के नाम पर उसे फ्लैट पर बुलाया और यहां उसके अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे।

केक काटने के बाद आरोपी ने अपने साथियों को फ्लैट के दूसरे रूम में जाने के लिए कह दिया और पीड़िता को एक बेडरूम में लेकर पहुंचा यहां पर उसके साथ रेप किया, इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button