ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

प्रवासी कामगारों के एकत्र होने और तबलीगी जमात के कार्यक्रम से धक्का लगा- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

कोरोना वायरस को लेकर आज पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण मुकाबला करने के प्रयासों को आनंद विहार में प्रवासी कामगारों के एकत्र होने, निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से धक्का लगा है। उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में कोई भूखा ना रहे, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की घटनाओं पर चिंता जतायी है। उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में यह ध्यान रखना होगा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बना कर रखने में कोई समझौता नहीं हो।

आज ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर देश के नए आंकड़े जारी किए है। उन्होनें बताया कि अबतक 2301 मामले सामने आए हैं और कुल 56 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की ओर से यह बताया गया कि कल से लेकर आज तक कोरोना संक्रमण के कुल 336 नए मामले सामने आए हैं। इस वायरस के कारण कल (गुरुवार) एक दिन में 12 मौते हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि  पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें से कुछ लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए थे  वहीं पिछले दो दिनों में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 647 पॉजिटिव मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबद्ध हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तबलीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े कोविड-19 के मामले 14 राज्यों से आए हैं।

Related Articles

Back to top button