ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट- ‘जो महामारी को भी महोत्सव बना दे…उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं’

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रविवार दीया जलाने की अपील की है। इससे पहले जनता कर्फ्यू के मौके पर थाली-ताली बजाने को कहा था। इस बीच पीएम के इस ऐलान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया और तंज कसा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से लिखा गया, ‘जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जो महामारी को भी महोत्सव बना दे…उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं’।
PunjabKesari
बता दें कि ये मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म विश्वनाथ का डायलॉग है, जिसको छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से बदल दिया। अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की ओर से लगातार बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संबोधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और निशाना साध रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह नौ बजे देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया, इसमें उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस रविवार रात को नौ बजे लोग अपने घरों के गेट और बालकनी पर आएं और नौ मिनट के लिए दीया जलाएं। या फिर मोमबत्ती-मोबाइल की फ्लैश जलाएं, पीएम ने इसे देश को एकजुट करने का मंत्र बताया।

Related Articles

Back to top button