ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
महाराष्ट्र

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मस्कट से मुंबई आ रहा था विमान

मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान में उस समय एक दुर्लभ और भावुक कर देने वाली घटना घटी, जब हवा में ही एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ. इस डिलवरी में एयरलाइन के कुशल केबिन क्रू और फ्लाइट में मौजूद एक नर्स की त्वरित प्रतिक्रिया ने मां और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की. इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग मुंबई में कराई गई, जहां से जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए भेजा गया. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस में एक थाई महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. यह देखते ही फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री काफी घबरा गए, लेकिन केबिन क्रू और एक नर्स ने स्थिति की कोशिश की. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्लाइट में ही सफलतापूर्वक बच्चे की डिलीवरी कराई. इस डिलीवरी में नर्स अहम भूमिका में नजर आई. इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर मुंबई में आपातकालीन प्राथमिकता लैंडिंग की अनुमति प्राप्त की.

फ्लाइट में हुई बच्चे डिलीवरी

फ्लाइट के लैंड करते ही पहले से तैयार मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैयार खड़ी थी. उन्होंने तुंरत मां और बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बच्चे डिलीवरी की घटना में केबिन क्रू और नर्स ने एक बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई. समय रहते अगर प्रसव पीड़ा रहे जूझ रही महिला को मदद नहीं मिलती, तो एक बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी. केबिन क्रू और नर्स की चारों तरफ खूब चर्चा हो रही है.

नर्स और केबिन क्रू की सूझबूझ आई काम

नर्स की मदद और केबिन क्रू की सूझबूझ से हवा में डिलीवरी कराई गई. डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा को कोई परेशानी ना हो इसलिए फ्लाइट की आपत लैंडिग कराई गई. इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां केबिन क्रू और यात्रियों की मदद से सीमित संसाधानों में डिलीवरी की गई.

Related Articles

Back to top button