ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

यूपी के ऊर्जा मंत्री का छलका दर्द, बिजली विभाग के अधिकारी का जनता से ऐसा बर्ताव? शेयर किया ऑडियो

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वह बिजली की बदहाल स्थिति और अधिकारियों के सुस्त रवैये पर लगातार भड़ास निकाल रहे हैं. बिजली मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अफसरों के रवैये की जमकर आलोचना भी की है. साथ ही बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और सही से व्यवहार करें. वरना गंभीर परिणाम होंगे. इस तरह की चेतावनी जारी करने के बाद ऊर्जा मंत्री ने अफसर को सस्पेंड भी कर दिया.

हालांकि ऑडियो के साथ-साथ लंबा पोस्ट करने के कुछ घंटे के बाद बिजली मंत्री शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि उपभोक्ता की शिकायत को लेकर असंवेदनशीलता रवैया और अमर्यादित व्यवहार को देखते हुए बस्ती के अधिकारी प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक उपभोक्ता और अधिकारी के बीच बातचीत का ऑडियो टेप पोस्ट करते हुए बिजली मंत्री एके शर्मा ने निराशा जताई. उन्होंने कहा, “कई बार सांसद रह चुके एक सीनियर राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के सीनियर अफसर के साथ हुई बातचीत का ऑडियो भेजकर मुझसे कार्रवाई करने के लिए भेजा है.”

1912 टोल फ्री की सेवा विकल्प नहींः एके शर्मा

उन्होंने आगे कहा, “यही बात मैंने 3 दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और अन्य अधिकारियों को कहा था. साथ ही कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है, विकल्प नहीं हो सकती.”

1912 पर ही शिकायत दर्ज कराने को लेकर एकमात्र विकल्प की बात को गलत ठहराते हुए बिजली मंत्री ने कहा, “मैंने कहा था कि ऐसे कई गलत, असामयिक और अव्यवहारिक निर्देशों की वजह से जनता को परेशानी हो रही है. अफसरों ने फोन उठाना बिल्कुल ही बंद कर दिया है. तितलौकी थी ही, अब नीम पर चढ़ गई. अनेक ऐसे गलत निर्णय हमारे बार-बार लिखित या मौखिक रूप से मना करने के बावजूद किए गए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी ने बैठक में मुझसे असत्य बोला कि 1912 पर ही शिकायत करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है.

उचित भाषा में संवाद करें अधिकारीः एके शर्मा

अपने लंबे पोस्ट में बिजली मंत्री ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा, “बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बार फिर से कह रहा हूं कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें. उनसे त्वरित और उचित भाषा में ही संवाद करें, साथ में समस्या का निराकरण भी करें. अन्यथा गंभीर भयंकर होंगे.”

अपने पोस्ट में एके शर्मा ने बताया कि एक नेता ने व्हाट्सऐप पर मुझे यह मैसेज कर शिकायत कि मंत्रीजी, बस्ती के एक बड़े मोहल्ले में सुबह 10 बजे से लाइट नहीं आ रही है. रात 8 बजे तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अफसरों के फोन नहीं उठाने पर अधीक्षण अभियंता, कॉल किया गया, इस दौरान उन्होंने जिस तरीके से बात की उसको सुनकर आप स्वयं जान जाएंगे कि जनसुविधाओं के प्रति ये कितने संवेदनहीन हैं और इनके अपने संबंधों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की छवि जानबूझकर खराब करने में लगे हुए है.

एके शर्मा ने किया अफसर को सस्पेंड

ऑडियो के साथ-साथ लंबा पोस्ट करने के कुछ घंटे के बाद बिजली मंत्री शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि उपभोक्ता की शिकायत को लेकर असंवेदनशीलता रवैया और अमर्यादित व्यवहार को देखते हुए बस्ती के अधिकारी प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

Related Articles

Back to top button