ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

ओडिशा: खाना खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत, पता चला कि मिलाया गया था जहर, फिर…

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने ही परिवार के खाने में जहर मिलाने का गंभीर आरोप लगा है. घटना मंगलपुर थाना अंतर्गत कनिकापड़ा गांव की है. घरेलू विवाद के बाद यह सनसनीखेज घटना हुई. यहां जहरीला भोजन करने के बाद एक ढाई साल की बच्ची समेत 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. उन्हें जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार में सबसे पहले एक बच्ची और एक युवक को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद सभी को जाजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है.

बेटी प्रेम विवाह कर कीमती सामान ले गई

करीब छह महीने पहले उमाकांत ओझा की बेटी स्मितारानी ने प्रेम विवाह किया था और घर छोड़ते समय अपने साथ कुछ कीमती सामान भी ले गई थी. इसको लेकर घर में तनाव बना हुआ था. हालांकि बाद में रिश्तेदारों ने दोनों को अपने पास रख लिया था, लेकिन परिवार के बीच तनाव और झगड़ा लगातार जारी था. दो दिन पहले ही मंगलपुर थाने में इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं.

परिजनों का है ये आरोप

वहीं, परिजनों का आरोप है कि शादीशुदा बेटी अक्सर परिवार को जान से मारने की धमकी देती थी. जब परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया, तो कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाना पकाने के दौरान स्मितारानी ने भोजन में जहर मिला दिया था.

अस्पताल में भर्ती पीड़ितों में उमाकांत ओझा (पिता), उनकी पत्नी, एक ढाई साल की बच्ची और अन्य तीन परिजन शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल है.

Related Articles

Back to top button