ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
दिल्ली/NCR

दिल्ली में तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों का हाल

राजधानी दिल्ली का मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है. रविवार को सुबह में आसमान में काले बादलों का डेरा रहा, लेकिन दिन में चिलचिलाती गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया और दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. हालांकि मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई यानी आज के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान है.

दिल्ली में अगले तीन दिन तेज बारिश की संभावना है. 28 और 29 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 से 31 जुलाई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. 28 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 28 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 28 से 30 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

बारिश का एक नया दौर शुरू

1 से 3 अगस्त के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है. 1 और 2 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 27 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

28 से 31 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्र में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 28 जुलाई को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 28 से 30 जुलाई के दौरान केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button