ब्रेकिंग
Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान... Drama in Betma: फिरौती के लिए रचा अपहरण का सनसनीखेज नाटक; किसान निकला खुद का 'अपहर्ता', 4 आरोपी गिरफ... Bhopal Illegal Colonies: प्रशासन का बड़ा एक्शन; अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 28 करोड़ की जमीन मुक्त Superstition Crime: मध्य प्रदेश में अंधविश्वास का खौफनाक अंत; पड़ोसी को मारने के लिए दी थी सुपारी, 5... Ratlam Tazias Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा हादसा; ताजिया के हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 ल... Lucas Trejo Family Missing: वेनेजुएला भूकंप में ढही फुटबॉलर लुकास ट्रेजो की इमारत; पत्नी और बच्चे ला...
मध्यप्रदेश

तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन, भगवान गणेश के स्वरूप में दिखे महाकाल, गुजरात-महाराष्ट्र से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे

मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज सावन के तीसरे सोमवार को भस्म आरती के दौरान हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी. भक्त बारिश के बावजूद बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे. बाबा महाकाल की पूजा रात 2:30 बजे से भस्म आरती से शुरू हुई. इस दौरान मंदिर परिसर जय महाकाल और जय भोले के नारे से गूंज उठा.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु बारिश के बावजूद बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे. भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से पंचामृत स्नान किया गया. इसके बाद बाबा महाकाल का भगवान श्री गणेश के स्वरूप में शृंगार हुआ. फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई.

पंडित आशीष पुजारी ने बताया कि आज चतुर्थी का दिन होने के कारण बाबा महाकाल ने श्री गणेश के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के साथ जय श्री गणेश की गूंज से भी गुंजायमान हो गया.

गुजरात और महाराष्ट्र में आज से श्रावण की शुरुआत

पंडित आशीष गुरु ने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र में आज से श्रावण का पहला सोमवार माना जाता है. श्री महाकालेश्वर मंदिर की पूजा पद्धति में महाराष्ट्र के पंचांग का उपयोग किया जाता है. यही कारण है कि आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे हैं और बाबा महाकाल के दिव्या दर्शनों का लाभ ले रहे है.

3 स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल

श्रावण भादो मास में बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं. आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी. इस सवारी की विशेषता यह रहेगी कि आज जहां पुलिस बैंड सवारी में शामिल रहेगा, वहीं बाबा महाकाल पालकी में चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे. यह सवारी शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से शुरू होकर परंपरागत मार्ग से होती हुई रामघाट पहुंचेगी, जहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किए जाने के बाद सवारी विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचेगी.

Related Articles

Back to top button