ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

महंत नृत्यगोपाल दास अस्पताल से डिस्चार्ज, आज अयोध्या के लिए होंगे रवाना

गुरुग्राम। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 13 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपने 2 शिष्यों के साथ मेदांता अस्पताल में पिछले महीने 13 अगस्त से भर्ती थे। जागरण संवाददाता के मुताबिक, महंत नृत्यगोपाल दास को सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि 91 वर्षीय नृत्यगोपाल दास को डिस्चार्ज करने से पहले सभी तरह की जांच एक बार फिर पूरी तसल्ली से की गई है। मेदांता अस्पताल के मुताबिक, महंत का स्वास्थ्य अब बेहतर है।

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने जानकारी दी थी कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की सभी मेडिकल जांच से संतुष्ट होने के बाद डॉक्टर उन्हें सोमवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे देंगे।

गौरतलब है कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास रविवार को ही कोरोना वायरस नेगेटिव हो चुके थे और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता से डिस्चार्ज होने के बाद नृत्यगोपाल दास अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां वे भक्तों से मुलाकात करेंगे।

यहां पर बता दें कि अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था, जहां लंबे इलाज के बाद रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

गौरतलब है कि  5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में भी गोपाल दास शामिल थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button