ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
पंजाब

ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश, मामला दर्ज

नवांशहर: पहला पुर्तगाल तथा बाद में सिंगापुर भेजने के नाम पर 6.30 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजैन्ट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में लवप्रीत कौर पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव व डाकखाना घटारों जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वह पहले सिंगापुर जा चुकी है जहां ट्रैवल एजैन्टी का काम करने वाला अमरप्रीत सिंह जो इंगलैंड गया हुआ है, के साथ हुई थी ।

जिसकी मार्फत उसके रिश्तेदार भी विदेश गए है जिसके चलते उसका उक्त एजैन्ट पर विश्वास बन गया था। उसने बताया कि उसने उक्त एजैन्ट के साथ पुर्तगाल जाने की बात की थी जिसके साथ उसका सौदा 9 लाख रुपए में तय हुआ तथा उसने उक्त एजैन्ट को 1 लाख रुपए की राशि विभिन्न तारीखों पर अदा कर दी। परन्तु उसने उसे पुर्तगाल नही भेजा तथा बाद में कहने लगा कि वह उसे सिंगापुर भेज सकता है जहां उसे क्लीनर का काम करना होगा तथा 2200 सिंगापुर डालर का वेतन मिलेगा तथा इसके लिए उसका 6 लाख रुपए खर्च आएगा।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उक्त एजैन्ट ने उससे 6.80 लाख रुपए ले लिए तथा उसे जो आई.पी.ए. लैटर भेजा वह फैक पाया गया। इसके बाद वह उसके पैसे वापिस करने में आनाकानी कर रहा है। उसने बताया कि पुलिस को शिकायत देने पर उसने 50,000 रुपए वापिस किए तथा शेष राशि वापिस करने का वायदा किया परन्तु वापिस नही की। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजैन्ट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना औड़ की पुलिस ने आरोपी एजैन्ट अमरप्रीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव मनसूरवाल जिला कपूरथला के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button