ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
पंजाब

दुकानदारों के लिए सख्त चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगा Action

अमृतसर: महानगर में रोजाना ट्रैफिक संबंधी समस्याओं को लेकर आ रही शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। शहर में रोजाना श्री दरबार साहिब, दुर्ग्याणा तीर्थ आदि स्थलों में आने वाले श्रद्धालुओं को रोजाना ट्रैफिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। वहीं श्री दरबार साहिब को जाने वाले मुख्य रास्तों पर लोगों ने अतिक्रमण करके रखे हैं। फुटपाथों पर दुकानदारियां सजाई हुई हैं।

इन्हीं रास्तों पर अवैध रेहड़ियां लगी होती है, जिसको लेकर जिला, निगम एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से ठोस कदम उठाए हैं। हाल गेट से लेकर भरावां दा ढावा तक निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख निगरानी करेंगे व भरावां का ढाबा से लेकर हैरिटेज स्ट्रीट डी.सी. साक्षी साहनी देखेंगे। इन सड़कों पर यहां साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं। वहीं अतिक्रमण को लेकर तो डी.सी. एवं नगर कमिश्नर ने साफ कह दिया है कि अतिक्रमण करने वाला एवं गंदगी फैलाने वाला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा उक्त सड़कों पर कई दुकानों के बाहर नोटिस भी चिपका दिए हैं कि फुटपाथों पर किसी प्रकार का सामान न रखा जाए। फुटपाथ लोगों के चलने के लिए हैं। अगर किसी ने फुटापाथ पर अपनी दुकान का सामान रखा तो उसका सामाब जब्त किया जाएगा व वह वापस नहीं किया जाएगा। लोग अपनी दुकानों की हदबंदी में रहे। अगर किसी ने नियमों की उल्लंघना की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button