ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले में लपेट लिया

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया है. सांप को देखकर जहां बड़े-बड़ों की हवा टाइट हो जाती है, वहीं इस बुजुर्ग महिला ने एक खौफनाक कारनामा कर दिखाया है. वायरल वीडियो में ‘शेरदिल दादी’ को बेखौफ होकर एक 8 फीट लंबे सांप को दबोचते हुए (Old Woman Catches Snake With Bare Hand) और फिर उसे अपने गले में लपेटते हुए देखा जा सकता है.

यह हैरतअंगेज घटना पुणे के मुलशी तालुका के कासर आंबोली गांव की बताई जा रही है, जहां 70 वर्षीय शकुंतला सुतार (Shakuntala Sutar) के घर में एक रैट स्नेक यानी धामन सांप घुस आया. लेकिन किसी को मदद के लिए बुलाने या घबराने के बजाय इस बुजुर्ग अम्मा ने खुद ही सांप को दबोच लिया. ऐसा करते हुए उन्हें जिसने भी देखा, वो दंग रह गया.

शकुंतला सुतार का मकसद सिर्फ दिलेरी दिखाना नहीं था, बल्कि लोगों में सांपों के प्रति जागरूकता फैलाना और अंधविश्वास दूर करना था. उन्होंने बताया कि यह एक धामन सांप (रैट स्नेक) है, जो विषैला नहीं होता. लेकिन डर के कारण हम उन्हें मार डालते हैं. उन्होंने कहा, ये चूहे और कीट खाकर जीवित रहते हैं, और हमारे खेतों की रक्षा करते हैं. लेकिन अंधविश्वास में लोग इन सांपों को मार डालते हैं, जो गलत है.

यहां देखिए पुणे की ‘शेरदिल दादी’ का वीडियो

‘डेरिंग दादी’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. लोग उनकी हिम्मत और जज्बे की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, भारत में इंसान सांपों के जहर से नहीं, बल्कि समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से दम दोड़ देता है. दूसरे ने कहा, दादी आपने जो जागरूकता फैलाई, वह सराहनीय है

Related Articles

Back to top button