ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

भागलपुर: फूल तोड़ रही थी 11 साल की बच्ची, हैवान चाचा ने किया रेप, गिरफ्तार

बिहार के भागलपुर में एक शख्स ने अपनी 11 साल की भतीजी का रेप किया. चाचा ने भतीजी के साथ उस वक्त दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब बच्ची सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी चाचा की उम्र 24 साल है. ये घटना नाथनगर थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां हैवान चाचा ने 11 साल की बच्ची के साथ रेप किया.

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है. मौके पर जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लड़की फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर गई थी. इस दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले 24 वर्षीय आरोपी युवक ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

घर वालों को जब मासूम के साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह थाने पहुंच गए और मामले की शिकायत की. नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लड़की के साथ उसके चाचा ने ही दुष्कर्म किया है. पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ भी की जा रही है. आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी.

चाचा ने की थी भतीजे की हत्या

आरोपी चाचा की पहचान अजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद नाथनगर थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. हाल ही में राजस्थान के खैरथल तिजारा में एक हैवान चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी. उसने एक तांत्रिक के कहने पर भतीजे का गला घोंट दिया था और मासूम के शव को तूड़ी (भूसा) में छिपा दिया था. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को वश में करना चाहता था, जिसके लिए वह एक तांत्रिक के पास गया था. तांत्रिक ने उसे किसी बच्चे का कलेजा और खून लाने के लिए कहा था. उसने अपने ही भतीजे को मारकर इंजेक्शन से उसका खून निकाल लिया था. हालांकि पुलिस ने चाचा और तांत्रिक दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था.

Related Articles

Back to top button