देश
ग्रैमी विजेता रिकी केज से मिले पीएम मोदी, संगीत के प्रति उनके जुनून और उत्साह की सहारना की

नई दिल्लीः ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। केज ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ नई एल्बम श्रेणी में ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है।
संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ पुरस्कार साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रिकी केज आपसे मिलकर खुशी हुई। संगीत के प्रति आपका जुनून और उत्साह लगातार मजबूत हो रहा है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’





