ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
खेल

तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए 29 जून 2021 से नई समय सीमा

लुसाने: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन की नयी समय सीमा 29 जून 2021 तय की है । कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित किये गए हैं। सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्षों, महासचिवों और अभियान प्रमुखों को भेजे गए पत्र में आईओसी निदेशक (एकजुटता और एनओसी संबंध) जेम्स मैकलियोड ने यह जानकारी दी।  दो अप्रैल को लिखे पत्र में संशोधित खेल प्रविष्टियों की समय सीमा पांच जुलाई 2021 तय की गई है।

मैकलियोड ने लिखा, ‘क्वालीफिकेशन की नयी समय सीमा 29 जून 2021 है। अंतरराष्ट्रीय महासंघ अपनी क्वालीफिकेशन अवधि तय कर सकते हैं जो इससे पहले की होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हम समझते हैं कि इस समय तारीखों और स्थानों को लेकर ब्यौरा नहीं दिया जा सकता। कोरोना वायरस के प्रभाव और इससे संबंधित पाबंदियों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि जिन खेलों में कोटा रैंकिंग पर निर्भर करता है, अंतरराष्ट्रीय महासंघों को नयी रैंकिंग समय सीमा निर्धारित करने का पूरा अधिकार होगा।

Related Articles

Back to top button