ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

कहां और किस हाल में हैं ऋतिक रोशन की पहली हीरोइन? 50 की उम्र में घूम रहीं अकेली

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखने के साथ ही तहलका मचा दिया था. बॉलीवुड में उनका डेब्यू 25 सल पहले पिता राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कहो ना प्यार’ है’ से हुआ था. इस पिक्चर में उनके साथ अमीषा पटेल ने काम किया था. ऋतिक के साथ ही ये अमीषा की भी पहली फिल्म थी. ऋतिक और अमीषा दोनों ही पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे.

ऋतिक रोशन ने पहली ही फिल्म से स्टार का दर्जा हासिल कर लिया था और वो सुपरस्टार भी कहलाए. वहीं सफल डेब्यू के बाद अमीषा ने भी कुछ और बेहतरीन फिल्में दीं. हालांकि वो टॉप एक्ट्रेस बनने में नाकाम रहीं. उनका एक्टिंग करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. वहीं वो पर्सनल लाइफ में भी कई उतार-चढ़ाव फेस कर चुकी हैं. कई अफेयर के बावजूद एक्ट्रेस ने शादी नहीं की.

ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी फ्लॉप रहा करियर

कहो ना प्यार है जैसी सुपर ब्लॉकबस्टर देने के बाद अमीषा ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा धमाका किया था. इसके बाद वो सनी देओल के साथ फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में नजर आईं. ये फिल्म तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबत हुई थी. इसमें सनी के अपोजिट पाकिस्तानी लड़की सकीना का किरदार निभाकर अमीषा ने गजब की लोकप्रियता हासिल की थी.

‘गदर 2’ से की जोरदार वापसी

गदर और कहो ना प्यार है जैसी दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद अमीषा के खाते में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में आईं. लेकिन, वो लगातार काम करती रहीं. हालांकि पहले जैसी सफलता उन्हें हासिल नहीं हुई. उन्हें फिर अपनी खोई हुई पहचान साल 2023 की पिक्चर गदर 2 से मिली थी. इसमें एक बार फिर से सनी के साथ काम करके अमीषा ने फैंस के दिल जीत लिए थे. लेकिन, इसके बाद वो किसी फिल्म में नजर नहीं आईं.

50 की उम्र में अकेली घूम रहीं एक्ट्रेस

अमीषा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. उन्हें इंस्टा पर 52 लाख (5.2 मिलियन) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उनका नाम फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, बिजनेसमैन कनव पुरी, कुणाल गूमर, और नेस वाडिया से जुड़ चुका है.

Related Articles

Back to top button