ब्रेकिंग
Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता... Jamia Millia Islamia Controversy: यूनिवर्सिटी की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' के ना... Bhagalpur Riots History: 24 अक्टूबर 1989 के काले दिन की कहानी, तातारपुर हिंसा से लेकर लोगाइन नरसंहार... Fodder Scam Case: 25 साल से फरार चल रहा चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल...
पंजाब

पंजाब में PRTC और पनबस को लेकर बड़ी खबर, महिलाओं के मुफ्त सफर के कारण…

चंडीगढ़: पंजाब में महिलाओं को दी जा रही मुफ्त बस यात्रा के चलते PRTC और पनबस पर करीब 1100 करोड़ रुपये का बकाया खड़ा हो गया है। राज्य में साल 2021 से महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है, जिसे मान सरकार के कार्यकाल में भी जारी रखा गया है।

मुफ्त यात्रा योजना के चलते अब तक कुल 840 करोड़ रुपये के बिल बने हैं, लेकिन इनमें से केवल 450 करोड़ रुपये की ही अदायगी हुई है। इस बारे में पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल के अनुसार, कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे वे कई बार चक्का जाम जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। राज्य में हर महीने महिलाएं लगभग 58 से 70 करोड़ रुपये तक की मुफ्त बस यात्रा करती हैं, और पूरी राशि की अदायगी न होने के कारण PRTC और पनबस पर कुल 1100 करोड़ रुपये का बकाया हो चुका है।

इसका असर प्रदेश के कई जिलों और गांवों के 70 से अधिक छोटे रूटों पर पड़ा है। इस संबंध में पंजाब सरकार का कहना है कि महिलाओं के मुफ्त सफर से जुड़े सभी बिल और दस्तावेज वित्त विभाग को भेज दिए गए हैं और जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जैसे ही भुगतान होगा, नई बसें खरीदी जाएंगी और खराब पड़ी बसों की मरम्मत के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button