ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

कोरोना संकट के बीच PM मोदी को याद आए अटल जी, शेयर की उनकी कविता

देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद आ गई है। उन्होंने अटल जी की ​कविता के जरिए लोगों से दीया जलाने की अपील की है। दरअसल प्रधानमंत्री ने रविवार यानी 5 अप्रैल को सभी देशवासियों को एक जुट होकर महाशक्ति दिखाने के लिए कहा है, इसीके तहत उन्होंने ट्वीट किया है।

पीएम ने शनिवार को वाजपेयी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा आओ दीया जलाएं। इसके साथ उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी की वो वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपनी मशहूर कविता ”आओ फिर से दीया जलाएं” पढ़ रहे हैं।  यहां पढे़ं वो कविता

आओ फिर से दिया जलाएं
भरी दुपहरी में अंधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएं.
आओ फिर से दिया जलाएं

हम पड़ाव को समझे मंज़िल
लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल
वर्त्तमान के मोहजाल में-
आने वाला कल न भुलाएं.
आओ फिर से दिया जलाएं.

आहुति बाकी यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनाने-
नव दधीचि हड्डियां गलाएं
आओ फिर से दिया जलाएं

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वीडियो संदेश में कहा था कि जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच हमें निरंतर प्रकाश की ओर जाना है। हमारे गरीब भाई-बहन, उन्हें कोरोना संकट से पैदा हुई निराशा से आशा की ओर ले जाना है। जो अनिश्चितता पैदा हुई है उसे निश्चिता की ओर बढ़ना है। इस अंधकार में कोरोना संकट को पराजित करने के लिए हमें प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है और इसलिए इस रविवार को 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर करोना के संकट के चुनौती देनी है।

Related Articles

Back to top button