ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

कोरोना वायरस से जंग: सचिन तेंदुलकर बोले- हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत नहीं…

नई दिल्ली: चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि 14 अप्रैल के बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह बात कही। तेंदुलकर उन 40 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटे के वीडियो कॉल में भाग लिया। भारत में अभी तक 2000 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 50 से ज्यादा जानें जा चुकी है।

तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, ‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा।’ सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान तेंदुलकर भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो , इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। महामारी से उबरने के बाद भी।’

मोदी ने यह भी कहा कि इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिए। उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। हमें एक टीम भावना के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देश को इस महामारी से निकालना है।’

Related Articles

Back to top button