ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

भारत की रफ्तार देख अमेरिका और चीन हवा टाइट, रॉकेट की तरह भाग रहा देश

अमेरिकी टैरिफ और जियो पॉलिटिकल टेंशन के दौर में भारत की रफ्तार से हर कोई हैरान है. खास बात तो ये है कि रफ्तार के मामले में चीन और अमेरिका दोनों की काफी पीछे देखने को मिल रहे हैं. वहीं दुनिया के बाकी विकासशील देशों की रफ्तार 5 फीसदी से नीचे की ही देखने को मिल रही है. मंगलवार को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की ओर से ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक जारी किया था. जिसका एक्सटेंडि वर्जन बुधवार को सामने आया. जिसमें भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर जानदारी दी गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आईएमएफ की ओर से भारत की इकोनॉमी को लेकर किस तरह की जानकारी दी गई है.

कितनी रह सकती है रफ्तार

आईएमएफ ने कहा है कि भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट के कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि देश की स्थिर वृद्धि सुधारों की गति से प्रेरित है जिससे मजबूत कंजंप्शन ग्रोथ को समर्थन और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा मिल रहा है. आईएमएफ ने मंगलवार को अपना अपडेटिड ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक जारी किया था.

इसमें कहा गया, भारत में दोनों ही आंकड़ों को थोड़ा बढ़ाया गया है जो अप्रैल के संदर्भ पूर्वानुमान की तुलना में अधिक सौम्य बाह्य वातावरण को दर्शाता है. आईएमएफ ने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में दी अतिरिक्त जानकारी में कहा कि भारत के लिए आंकड़े और अनुमान वित्त वर्ष के आधार पर प्रस्तुत किए जाते हैं. कैलेंडर वर्ष के आधार पर भारत के वृद्धि अनुमान 2025 के लिए 6.7 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.4 प्रतिशत हैं.

अमेरिका और चीन भी पीछे

आईएमएफ अनुसंधान विभाग की प्रमुख डेनिज इगन ने प्रेस वार्ता में भारत पर पूछे गए एक प्रश्न पर कहा कि देश में वास्तव में काफी स्थिर वृद्धि हुई है. भारत ने 2024 में 6.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि की थी. इसके 2025 और 2026 में 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है. आईएमएफ ने कहा कि उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत और 2026 में 4.0 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

अप्रैल में किए गए पूर्वानुमान के सापेक्ष 2025 में चीन की वृद्धि दर को 0.8 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया गया है. यह संशोधन 2025 की पहली छमाही में अपेक्षा से अधिक मजबूत गतिविधि और अमेरिका-चीन शुल्कों में उल्लेखनीय कमी को दर्शाता है. आईएमएफ ने कहा कि 2026 में वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि कम प्रभावी शुल्क दरों को दर्शाता है. आईएमएफ ने कहा कि 2025 के लिए वैश्विक वृद्धि दर तीन प्रतिशत और 2026 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

Related Articles

Back to top button