ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

बेन स्टोक्स बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान, ओवल टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 4 मैचों के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. सीरीज के आखिरी मैच के लिए अब इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड ने अपनी टीम में कुल 4 बदलाव किए हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि उन्हें अपनी कप्तान भी बदलना पड़ा है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान

इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. उनके अलावा स्पिनर लियाम डावसन और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी प्लेइंग 11 से बाहर किए गए हैं. इंग्लैंड ने अपनी नई प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को शामिल किया है. इसके अलावा गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को भी टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाज जोश टंग भी इस मैच का हिस्सा होंगे.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले दो मैचों में काफी ज्यादा गेंदबाजी की थी, जिसके चलते माना जा रहा है कि उन्हें दाहिने कंधे की चोट का सामना करना पड़ा है. बेन स्टोक्स का बाहर होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है. पिछले दोनों मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. वह फिलहाल 17 विकेट के साथ सीरीज में सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाजी भी हैं. इतना ही नहीं, एक शतक की मदद से उन्होंने 304 रन भी बनाए हैं. अब उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

Related Articles

Back to top button