ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा से भिड़ेंगे सैफ और संजय दत्त, 1 हफ्ते वाला ये प्लान कहीं बिगाड़ न दे ‘परमसुंदरी’ का खेल!

जुलाई बॉलीवुड के लिए जबरदस्त रहा है. पर असली जंग अगस्त में होगी. 1 अगस्त से ही कई बड़ी फिल्में आ रही हैं. पूरा महीना पैक है, एक-एक कर साउथ और बॉलीवुड वाले अपनी फिल्में ला रहे हैं. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. उनकी ‘परमसुंदरी’ 29 अगस्त आ रही है. जो पहले 25 जुलाई को आनी थी, पर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर एक बार फिर बड़ा खतरा मंडराने लगा है. क्योंकि उनकी सैफ अली खान और संजय दत्त से टक्कर होने वाली है. जानिए 29 अगस्त को और कौन सी फिल्म आ रही है?

दरअसल ‘परमसुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जान्हवी कपूर काम कर रही हैं. यह मैडॉक वालों की फिल्म है, जिसे तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. पर इसी दिन 20 साल पहले आई फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया गया है. जो आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है.

सिद्धार्थ की किस फिल्म से होगी टक्कर?

साल 2005 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म Parineeta री-रिलीज होने जा रही है. 20 साल पूरा होने पर इसे दोबारा लाया जा रहा है. इसे PVR INOX की तरफ से सिनेमाघरों में दोबारा लाने का ऐलान किया है. जो विद्या बालन के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के 50 साल को भी सेलिब्रेट करेगा. यह फिल्म देशभर के कुछ थिएटर्स में ही आएगी. 29 अगस्त को री-रिलीज हो रही फिल्म सिर्फ एक हफ्ते के लिए आ रही है.

पहले भी कई फिल्मों को री-रिलीज किया जा चुका है. जिसमें से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. तो कुछ ने पहली बार रिलीज से ज्यादा कलेक्शन कर लिया. हालांकि, रिस्टोर और रीमास्टर्ड रिलीज को लेकर विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि ”परिणीता फिल्म की मेरे दिल में खास जगह है. यह फिल्म से कई ज्यादा है. जो प्यार, शान और संगीत की एक जर्नी है.” वो बताते हैं कि ”रिस्टोर और रीमास्टर्ड 8k वर्जन में विजुअल्स और भी बढ़िया हैं. मुझे प्रदीप सरकार पर बहुत गर्व है, जिस तरह से उन्होंने यह फिल्म बनाई.”

कैसे बन रही खतरा?

इस फिल्म से विद्या बालन ने डेब्यू किया था. हालांकि, फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और सैफ अली खान भी थे. यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की बंगाली नोवल पर बेस्ड थी, जो 1914 में आई थी. फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. जबकि, प्रदीप सरकार डायरेक्टर थे. खास बात यह है कि पिक्चर शांतनु मोइत्रा के गाने, कहानी और कोलकाता के बैकड्रॉप के लिए जानी जाती है.

हालांकि, इस फिल्म ने अच्छी कमाई की, तो परमसुंदरी पर कुछ असर तो पड़ेगा. पर वो ही बड़ा नुकसान हो सकता है. क्योंकि 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्में अच्छा कमाती हैं, तो 2-3 हफ्ते तक मामला सेट रहेगा. उस पर परमसुंदरी को आते ही कॉम्पिटिशन मिल जाए, तो नुकसान होगा.

Related Articles

Back to top button