ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

डोनाल्ड ट्रंप में चाचा चौधरी जैसे गुण… मनोज झा ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति को सदी का सबसे बड़ा झूठा कहे संसद

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है. आरजेडी (RJD) सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में कहा कि सदन में सर्वसहमति से प्रस्ताव लाया जाए और बार बार झूठे बयान देने वाले ट्रंप की निंदा की जाए. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना कॉमिक्स के मुख्य पात्र चाचा चौधरी से करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में सीजफायर को लेकर झूठा दावा करने के कारण उनके विरूद्ध संसद में निंदा प्रस्ताव पारित करवाने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप को सदी का सबसे बड़ा झूठा करार दिया.

मनोज झा ने पहलगाम हदसे का जिक्र करते हुए कहा कि इस हादसे में जिन 26 लोगों की जान गई, उनकी पीड़ा सिर्फ उनके परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र की भी पीड़ा है. हमारा देश हमेशा से इस बात के लिए जाना जाता है कि जब भी कोई आपदा आती है, तो पूरा भारत एकजुट होकर सोचता है और काम करता है. जैसा कि हमने कोविड महामारी के समय भी देखा था.

सत्तापक्ष और विपक्ष का मत देश का मत- मनोज झा

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार और राष्ट्र को एक-दूसरे का पर्याय नहीं माना जा सकता. उन्होंने प्रधानमंत्री के उस वक्तव्य की ओर ध्यान दिलाया, जो उन्होंने कल लोकसभा में दिया था कि वो देश का पक्ष रखने आए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज झा ने कहा कि संसद में दोनों सत्तापक्ष और विपक्ष का मत देश का मत है, मगर प्रधानमंत्री को तो सरकार का पक्ष रखने के लिए बोलना था.

चाचा चौधरी जैसे ट्रंप – मनोज झा

मनोज झा ने ट्रंप को लेकर कहा कि उनमें चाचा चौधरी के सारे नेगेटिव गुण दिखाई देते हैं, उनमें एक चौधराहट सवार हो गई. उन्होंने सदन से अनुरोध किया कि यह सदन एकमत होकर उस प्रस्ताव को पारित करे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बार-बार लगाए जाने वाले दावों की कड़ी निंदा की जाए और उन्हें इस शताब्दी का सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला घोषित किया जाए. वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी की.

Related Articles

Back to top button