ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, रामगढ़ में भूख से मौत के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार

रांची। भाजपा ने रामगढ़ के गोला प्रखंड के संग्रामपुर निवासी उपासी देवी की भूख से हुई कथित मौत के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार को गरीबों, मजदूरों की कोई चिंता नही है। लॉकडाउन के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने न तो कोई विशेष तत्परता दिखाई और न ही कोई मुकम्मल तैयारी की। इस कारण राज्य में गरीब भूख से मरने को विवश है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्देश जारी करते हुए सभी प्रदेशों को लॉकडाउन के दौरान जन वितरण प्रणाली से सभी गरीबों, जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराना अनिवार्य किया है, फिर भी जिला प्रशासन ने ठोस कदम नही उठाए। दुष्परिणाम सामने है। गरीब, मजदूर आज भूख से मरने को विवश हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को बदलकर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा का आरोप रामगढ़ जिला प्रशासन ने रोक दिया था मोदी आहार एवं राशन का वितरण

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट के बीच गरीबों, मजदूरों को भोजन और राशन उपलब्ध करा रहे हैं। क्योंकि, लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर रोज कमाने-खाने वालों पर ही पड़ा है। सभी जिलों में यह कार्य हो रहा है लेकिन, रामगढ़ जिला प्रशासन ने इस वितरण को रोकने का काम किया। एक ओर तो प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, दूसरी ओर जो सेवा कार्य के लिए संकट में बाहर आ रहे हैं, उन्हें रोका जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने परोसा मोदी आहार, 6500 परिवारों तक पहुंचाया राशन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में गुुरुवार को भी मोदी आहार व मोदी राशन का वितरण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 35000 से अधिक लोगों के बीच मोदी आहार परोसा गया, जबकि 6500 परिवारों के बीच मोदी राशन का वितरण किया गया। राशन सामग्री के तहत 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू एवं 500 ग्राम प्याज दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button