ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

Coronavirus Update: दो कोरोना पॉजिटिव केस के बाद हलक में अटकी झारखंड की जान, मंत्री बोले-केंद्र नहीं पूछ रहा हमारा हाल

रांची। कोरोना पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कोरोना संकट में केंद्र पर राज्‍य की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, लेकिन उन्होंने झारखंड की समस्या जानने का कोई प्रयास नहीं किया। कहा कि झारखंड में दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी केंद्र ने झारखंड से कोई जानकारी लेने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अविलंब झारखंड को जरूरी मेडिकल उपकरण, खाद्यान्न औऱ आर्थिक पैकेज देने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने देश की जनता से 5 अप्रैल को लोगों में एकजुटता की भावना लाने के लिए दीपक जलाने के प्रधानमंत्री के आह्वान को भी राजनीतिक कार्यक्रम बताया। बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि अभी दीया जलाने और थाली पीटने से ज्‍यादा जरूरी मेडिकल संसाधन बढ़ाना है। उन्‍हाेंने कहा कि झारखंड को पर्याप्‍त मात्रा में पीपीई किट और N 95 मास्‍क नहीं मिल पा रहा है।

मंत्री ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उनके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए, लेकिन प्रधानमंत्री ने झारखंड की समस्या जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज जब झारखंड को मेडिकल संसाधनों, खाद्यान्न सामग्री और आर्थिक पैकेज की जरूरत है तो प्रधानमंत्री दीपक जलाने, लाइट बुझाने का आह्वान कर रहे हैं, जो राजनीतिक कार्यक्रम प्रतीत होता है। कहा कि यदि इन राजनीतिक कार्यक्रमों से कोरोना जाएगा तो उनसे आग्रह है कि पूरे देश का पावर ग्रिड का स्विच नौ मिनट नही बल्कि नौ दिन के लिए ऑफ कर दें। उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब एन 95 मास्क, वेंटिलेटर, पीपीई किट, सेनिराइजर समेत खाद्यान्न और विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी की।

झारखंड ने केंद्र से मांगे जरूरी उपकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से फोन पर बात की। इस क्रम में उन्होंने पॉजिटिव केस तथा अबतक की तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से एन 95 मास्क, पीपीई और वेंटिलेटर की मांग की, जिसे केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र पूरा करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button