ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

रांची: बेटा ही निकला ‘चोर’, दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर को लूटा, 10 लाख के जेवर गायब; कैसे खुली पोल?

झारखंड की राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक अजीबों गरीब मामला सामना आया है. यहां घर के बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की और लगभग 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात गायब कर दिये. इसके बाद चुराए गए सामान को बाजार में ले जाकर औने-पौने दाम में बेच दिया.

चोरी के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर की मालकिन शालिनी विजेता टोप्पों के अपने साने के आभूणणों की जरूरत पड़ी, उन्होंने अपने घर की तिजोरी खोली तो उसके होश उड़ गए. तिजोरी के अंदर असली सोने के आभूषण के बजाय नकली सोने के गहने रखे हुए थे. फिर क्या था खोज बीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. अंततः थक हार कर, पीड़िता ने रांची के लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया.

बेटा निकला आरोपी

10 लाख के सोने के गहने की चोरी को लेकर लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इसके बाद रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार के द्वारा, एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने महज 12 घंटों के भीतर इस अजीबों गरीब मामले को सुलझा दिया. पुलिस ने चोरी की इस घटना में पीड़िता के बेटे वी0 वेनेशन जेवियर ,उम्र- 19 साल के साथ-साथ उसके दोस्त पीयूष शर्मा उम्र 20 साल, के अलावा चोरी की गहने की खरीद बिक्री में शामिल कुणाल कुमार सोनी उम्र 23 साल को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों गिरफ्तार युवकों की उम्र 19 वर्ष से 23 वर्ष के बीच है. उनके पास से लगभग 19.83 ग्राम सोना, 62500 नगद रुपया और दो मोबाइल फोन जप्त किया गया है.

नशे के चलते की चोरी

मामले में खुलासा करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि, पीड़िता का बेटा वी0 वेनिशन जेवियर को नशे की लत थी. वह अक्सर नशे में धुत रहता था. उसे नशा करने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी. इसी बीच उसका दोस्त पीयूष शर्मा और कुणाल कुमार सोनी ने उसे सुझाव दिया कि आपने ही घर में रखे सोने के आभूषणों की चोरी कर ले, जिसे सुनार की दुकान में बेच देंगे. इससे उन्हें लाखों रुपए मिलेंगे और वे आराम से नशा कर सकेंगे.

दोस्तों के साथ बनाया प्लान

इसी षड्यंत्र के तहत घर के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दिया था. मां शालिनी विजय टोप्पो द्वारा दर्ज कराए गए पुलिस केस के आधार पर, चोरी के आरोप में उसके ही अपने बेटे वी0 वेनिशन जेवियर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button