ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
खेल

धौनी के टी20 विश्व कप खेलने के सवाल पर भड़के सौरव गांगुली कहा- ‘कृपया धौनी से पूछें’

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के ऑस्ट्रेलिया में अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं यह सवाल मीडिया से लेकर उनके फैंस तक के अंदर चल रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही जवाब दिया।

आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से धौनी टीम इंडिया की तरफ से खेलने नहीं उतरे हैं। गांगुली से जब पूछा गया कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे? तो इसके जवाब में बीसीसीआइ अध्यक्ष ने कहा, ‘कृपया धौनी से पूछें।’

धौनी जुलाई में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से ही क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेले।

गांगुली से जब एक पत्रकार ने धौनी की टी-20 विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा तो उनका सीधा जवाब था, ‘कृपया धौनी से पूछें।’

गांगुली बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हाल ही में महेंद्र सिंह धौनी जब एक कार्यक्रम के लिए मुंबई में आए थे तब भी उनकी वापसी को लेकर पत्रकारों ने सवाल किए थे। हालांकि धौनी ने अपनी वापसी से जुड़े सवाल को बीच में ही काटते हुए कहा था कि उनसे इस बारे में जनवरी तक कुछ नहीं पूछा जाए।

हाल ही में धौनी से जब पत्रकार ने एक इवेंट में उनकी वापसी पर सवाल किया था तो उन्होंने जनवरी तक इंतजार करने के लिए कहा था। धौनी क जवाब था, “जनवरी के बाद पूछना”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button