ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

मनीष पांडे ने खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करने से पहले खेली तूफानी पारी, टीम को दिलाई ट्रॉफी

नई दिल्ली। Manish Pandey Marriage SMAT 2019 final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में अपनी कर्नाटक टीम के लिए तूफानी पारी खेलने वाले मनीष पांडे आज खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ ही घंटे पहले यानी रविवार की रात सूरत में कर्नाटक को बतौर कप्तान ट्रॉफी जिताने वाले मनीष पांडे सोमवार की शाम को मुंबई में एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी के साथ शादी करने वाले हैं।

सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु की टीम को एक रन से मात दी, जिसमें मनीष पांडे ने 45 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की पारी खेली। इसी पारी के दम पर कर्नाटक की टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर हासिल किया और आखिरी गेंद पर तमिलनाडु को तीन रन लेने से रोक दिया और टीम एक रन से विजेता बन गई।

मैच के बाद मनीष पांडे ने खुद बताई शादी की बात

खिताबी मैच के बाद ट्रॉफी लेने से पहले मनीष पांडे ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि कल (आज) उनकी शादी है। मैच प्रजेंटर ने पूछा था कि क्या वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बारे में सोच रहे हैं तो उन्होंने कल मेरे लिए सबसे बड़ा मैच है, क्योंकि कल मेरी शादी मुंबई में होगी। बता दें कि इस बात का ऐलान पहले ही हो चुका था कि मनीष पांडे और साउथ की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

फाइनल मुकाबले में शानदार पारी और टीम को बतौर कप्तान खिताब जिताने के बाद मनीष पांडे और उनकी होने वाली पत्नी काफी खुशहोंगी, क्योंकि ये उनके लिए शादी का तोहफा था, जिसमें उन्होंने काफी मेहनत की। मनीष पांडे के परिजनों ने कुछ दिन पहले बताया था कि मनीष पांडे की शादी उत्तराखंड के रीति-रिवाज से होगी, क्योंकि वे मूल रूप से उत्तराखंड के ही निवासी हैं, जो फिलहाल कर्नाटक टीम की ओर से खेल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button