ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई के बाद शहनाज़ गिल के साथ रोमांटिक हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ में आपने पिछले हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच रोमांस होते देखा, हालांकि वो सिर्फ एक टास्क का हिस्सा था। लेकिन दोनों के रोमांस का वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। फैंस को दोनों के बीच की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई, लेकिन लोग सिद्धार्थ और शहनाज़ के बीच भी ऐसी ही कैमिस्ट्री देखना चाहते थे। रश्मि-सिद्धार्थ के वीडियो के बाद फैंस ने डिमांड की कि शहनाज़ और सिद्धार्थ के बीच भी ऐसा वीडियो शूट किया जाए।

बिग बॉस ने फैंस की डिमांड पूरी की और रविवार को ‘वीकेंड का वार’ में दोनों का रोमांटिक वीडियो दिखाया गया। वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा कि सिद्धार्थ और रश्मि का वीडियो देखने के बाद फैंस की भारी डिमांड है कि शहनाज़ और सिद्धार्थ के बीच भी ऐसा वीडियो शूट किया जाए। इसके बाद दोनों का रोमांटिक वीडियो दिखाया जाता है। इस वीडियो में दोनों साथ में काफी अच्छे नजर आए। दोनों के बीच काफी जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली।

कैसी है शहनाज़ और सिद्धार्थ की बॉन्डिंग:

‘बिग बॉस 13’ में अगर किसी की दोस्ती की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है सिद्धार्थ और शहनाज़ की दोस्ती की। दोनों की बीच काफी अच्छी दोस्ती है। कई मौकों पर शहनाज़ और सिद्धार्थ ये साबित कर चुके हैं कि दोनों एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। हालांकि बीच में कुछ दिन के लिए दोनों की दोस्ती में दरार आई थी, लेकिन फिर शहनाज़ ने सिद्धार्थ को मना लिया और दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया। दोनों की इस क्यूट कैमिस्ट्री को बिग बॉस के दर्शक भी काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button