ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने बताया- गोपी किशन के बाद बेटी आथिया भी उन्हें कहती थी- ‘मेरे दो दो बाप’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म गोपी किशन को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। गोपी किशन के 25 साल होने पर फिल्म से जुड़े रोचक तथ्य अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। फिल्म अपनी कॉमेडी की वजह से काफी हिट हुई थी और रिलीज होने के कई साल बाद तक भी फिल्म में लंबे शर्ट, डांस और डायलॉग से काफी मजाक बनाए गए थे।

वहीं फिल्म का एक डायलॉग ‘मेरे दो दो बाप’ भी काफी फेमस हुआ था और अब खुद सुनील शेट्टी ने इस डायलॉग को लेकर एक राज से पर्दा उठाया है, जो वाकई चौंकाने वाला है। अब सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर बताया, ‘गोपी किशन से पहले कोई भी मुझे कॉमेडी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहता था। मुझे सिर्फ एक्शन फिल्म के ऑफर दिए गए थे। जब दीपक शिवदेसानी ने मुझे यह रोल ऑफर किया तो मैं तैयार हो गया।

उन्होंने आगे बताया, ‘यह मेरे लिए, यह विजेता वाली स्थिति थी, क्योंकि इससे मेरे कॉमेडी के दरवाजे खुल गए थे और उसके बाद हेराफेरी जैसी कई फिल्में मिली। गोपीकिशन में डबल रोल की वजह से मुझे लुक में चेंज करना पड़ता रहता था।’ सुनील शेट्टी ने बताया कि साल 1994 में आई इस फिल्म की लाइन मेरे दो दो बाप काफी फेमस हुए। सुनील शेट्टी के अनुसार, ‘मुझे नहीं पता था कि ये कॉमन डायलॉग इतना फेमस हो जाएगा और जब भी लोग मुझे देखते थे तो यह लाइन बोलने लगते थे।

सुनील ने बताया कि यहां तक कि आथिया शेट्टी ने भी फिल्म देखने के बाद मुझे कहना शुरू कर दिया था- ‘मेरे दो दो बाप’ और मुझे उसे बताता था कि नहीं नहीं अथिया… यह फनी नहीं है। उसे वो काफी पसंद था और लगातार रिपीट करती थी और हंसती थीं।’ वहीं फिल्म में सुनील शेट्टी के फैशन की भी काफी चर्चा हुई थी और लोगों ने इस अपनाया भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button