ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को घर में देख विशाल आदित्य सिंह को लगा धक्का, कर रहे हैं इग्नोर

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस 13 को मसालेदार बनाने के लिए शो में लगातार नए नए ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो में नच बलिए की विवादित जोड़ी मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को साथ देखा जाएगा। विशाल आदित्य सिंह जहां पहले से शो में मौजूद हैं वहीं आज उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं जिन्हें देखकर विशाल को एक जोरदार धक्का लगने वाला है।

हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल पेज से आगामी एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मधुरिमा तुली की एंट्री दिखाई जा रही है। मधुरिमा तुली उस वक्स शो में एंट्री लेती हैं जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड और बाकी की सदस्य डायनिंग टेबल पर बैठे होते हैं। मधुरिमा कहती हैं, नमस्ते, हैलो हिमांशी जी। मधुरिमा की आवाज़ सुनकर विशाल आदित्य शॉक हो जाते हैं और उन्हें नज़र उठाकर देखते हैं। बाद में शहनाज़ गिल उनसे बाद में पूछती हैं कि क्या तेरा प्यार था उससे।  विशाल मधुरिमा को खूब नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करते हैं।

आगे मधुरिमा कहती हैं, घर में मेहमान आए हैं, ऐसे बिहेव करोगे आपलोग, बात भी नहीं करोगे। बाद में विशाल गार्डन एरिया में बैठकर माहिरा शर्मा से कहते हैं कि उसकी आवाज़ मेरे सर में चुभ रही है।

आपको बताते चलें कि विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली दोनों एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच बढ़ते झगड़ों के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कुछ ही हफ्तों पहले दोनों ने सेलेब्स डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर बलिए औरएक्स भाग लिया था।

दोनों की लड़ाइयों का सिलसिला शो में भी नहीं थमा, यही कारण था कि दोनों नच बलिए की सबसे विवादित जोड़ी बन गए थे। शो के दौरान खबर थी कि मधुरिमा तुली ने विशाल को सेट में थप्पड़ भी मारा था। अब देखना होगा कि शो में मधुरिमा की एंट्री से विशाल का किस तरह नया रंग देखने मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button