ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

जो रूट ने न्यूजीलैंड में ठोका दोहरा शतक, बन गए दुनिया के पहले कप्तान

नई दिल्ली। Joe Root double Century: इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा है। जो रूट न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गए हैं। जो रूट से पहले किसी भी कप्तान ने ये उपलब्धि हासिल नहीं की है। हैमिल्टन के मैदान पर जो रूट ने ये कमाल की पारी खेली है। जो रूट अब तक टेस्ट क्रिकेट में 17 शतक लगा चुके हैं।

इंग्लैंड टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 441 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 226 रन बनाए। गेंद खेलने के हिसाब से ये जो रूट की सबसे बड़ी पारी है, जबकि रनों के हिसाब ये दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले जो रूट दो और दोहरे शतक जड़ चुके थे, जिसमें एक 254 रन की पारी शामिल है। हालांकि, ये दोहरा शतक उनके लिए खास है, क्योंकि ये कीवी सरजमीं पर मुश्किल परिस्थितियों में आया है।

28 साल के जो रूट के बल्ले से करीब दस महीने के बाद टेस्ट शतक निकला है। इससे पहले फरवरी में रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज के पांच मैचों में वे एक भी शतक नहीं जड़ पाए थे। हालांकि, इस मैच में दोहरे शतक के दम पर जो रूट ने अपनी टीम को 476 रन के स्कोर पर पहुंचाया।

इससे इंग्लैंड की टीम को दूसरे मैच में 100 रन की बढ़त मिली। हालांकि, इस मुकाबले को चार दिन का खेल समाप्त हो गया है, जिसके बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दूसरी पारी में 96 रन पर 2 विकेट है। फिलहाल, मेजबान टीम 5 रन पीछे है। अब देखना ये है कि इंग्लैंड इस सीरीज को 11 से बराबर करेगी या फिर कीवी टीम मैच ड्रॉ कराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने पारी के अंतर से जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button