ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

बैंक धोखाधड़ी मामले का आरोपी 10 साल बाद आया सीबीआई की गिरफ्त में

नई दिल्ली | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को बताया कि दस साल पहले केनरा बैंक को करीब 21 करोड़ रुपये का चूना लगाकर फरार हुए आरोपी को केन्या से लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि केनरा बैंक, अहमदाबाद ने वर्ष 2012 में नोवा शिपिंग प्राइवेज लिमिटेड के निदेशक संजय आर गुप्ता और उसकी कंपनी के खिलाफ बैंक की जामनगर शाखा से 20.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

वर्ष 2013 में सीबीआई ने इस संबंध में अहमदाबाद की विशेष अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपी तब से ही फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

सीबीआई ने आरोपी के केन्या से आते ही उसे धर दबोचा। उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाना है। सीबीआई ने कहा कि वह इस मामले में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है, इसी कारण वह आरोपी की हिरासत की मांग नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button