ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

कमल हासन का ऐलान, तमिलनाडु में उपचुनाव नहीं लड़ेगी उनकी पार्टी

चेन्नई: मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा की दो सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव को अन्नाद्रमुक और द्रमुक का भ्रष्ट राजनीतिक तामशा और सत्ता संघर्ष करार देते हुए रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इसमें हिस्सा नहीं लेगी। एमएनएम ने लोकसभा चुनाव-2019 से चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी और कई सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। हासन ने कहा कि वह नानगुनेरी और विक्रवंडी उपचुनाव के नाम पर भ्रष्ट राजनीतिक तमाशों का हिस्सा नहीं बनना चाहते

यहां जारी बयान में हासन ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि उपचुनाव सत्तारूढ़ दल और पहले शासन करने वाली पार्टी के बीच सत्ता संघर्ष के अलावा कुछ नहीं है। वे अपनी ताकत और पद बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अभिनेता से राजनेता बने हासन ने कहा कि एमएनएम तेजी से तमिलनाडु के लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है और वर्ष 2021 में सरकार बनाएगी, पुराने और बेकार हो चुके राजनीतिक दलों को हटाएंगे और उनका भ्रष्टाचार खत्म कर बेहतर प्रशासन मुहैया कराएंगे, लोग जिसके हकदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button