ब्रेकिंग
कमजोर मॉनसून से भाखड़ा डैम का जलस्तर गिरा, BBMB ने 3 राज्यों को जारी किया अलर्ट लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर हथियार के बल पर लूटपाट, वैगनआर से रास्ता रोककर छीनी सोने की अंगूठी लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM का शटर तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास: मशीन में की भारी तोड़फोड़, 2 न... पंजाब में थमी मॉनसून की रफ्तार: 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, फिरोजपुर में पारा 37°C पार; जानें म... पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ... लुधियाना नगर निगम FNCC चुनाव में बड़ा बदलाव: हाथ खड़े करवाकर नहीं होगा मतदान, आज सिर्फ नामांकन; विधा... जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थरों से कुचलकर हत्या: मकसूदां पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा... अमृतसर व जालंधर से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव; ढंडारी कलां स्टेशन पर 31 दिसंबर तक ... लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ...
खेल

वॉशिंगटन सुंदर हिंदू हैं, तो उनका नाम ये क्यों रखा गया?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को लेकर छाए हुए हैं. वो टीम इंडिया के लिए ऑलराउंड खेल दिखा रहे हैं. लेकिन, उनके इस खेल की हम बाद में चर्चा करेंगे. पहले बात उस नाम की, जो उनके हिंदू होने के बावजूद उन्हें मिला है? बाएं हाथ के ऑलराउंडर सुंदर को वो नाम क्यों और कैसे मिला? उसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है. लेकिन, उस कहानी का जिक्र करें उससे पहले ये जान लीजिए कि हम यहां उन्हें मिले किस नाम की बात कर रहे हैं?

वॉशिंगटन सुंदर के नाम का दिलचस्प किस्सा

हम बात कर रहे हैं वॉशिंगटन नाम की. उनके हिंदू होते हुए वॉशिंगटन नाम थोड़ा अटपटा तो लगता है. ये नाम थोड़ा क्रिश्चियन वाला लगता है. लेकिन, भारतीय ऑलराउंडर को ये जो नाम मिला है, उसके पीछे दिलचस्प किस्सा है. और, इससे शानदार कहानी किसी नाम के रखे जाने के पीछे शायद ही हो सकती है. तो क्या थी वॉशिंगटन नाम के पीछे की कहानी, आइए जानते हैं.

एम. सुंदर, जो कि वॉशिंगटन सुंदर के पिता थे, वो क्रिकेट खेलना चाहते थे. लेकिन, अच्छी क्रिकेट खेलने के बावजूद वो तमिलनाडु की मेन टीम में नहीं आ पाए. लेकिन, जब वो छोटे थे और स्टेडियम क्रिकेट खेलने जाते थे तो वहां एक आर्मी का रिटायर्ड ऑफिसर आता था. वो बच्चों को खेलता हुआ देखता था. उन्हीं बच्चों में एक एम. सुंदर भी थे, जिसके खेल से वो कुछ ज्यादा प्रभावित हुआ. ऐसे में उस रिटायर्ड ऑफिसर ने एम. सुंदर से कहा कि तुम खेलो. मैं तुम्हें पढ़ाऊंगा, किटबैग दूंगा, साइकिल से स्कूल छोड़ने-लाने जाऊंगा. ऐसा उस रिटायर्ड ऑफिसर ने इसलिए किया क्योंकि एम. सुंदर गरीब फैमिली से थे. उनके लिए पढ़ाई और क्रिकेट पर होने वाले खर्च को मेंटेन कर पाना मुश्किल था.

हिंदू होकर भी ऐसे पड़ गया नाम वॉशिंगटन

एम. सुंदर की मदद करने वाले उस रिटायर्ड ऑफिसर का नाम था- पी.डी. वॉशिंगटन, जिनका 1999 में निधन हो जाता है. 1999 में ही एम. सुंदर की पत्नी एक लड़के को जन्म देती हैं, जिसके कान में जाकर एम. सुंदर कहते हैं- श्रीनिवासन. लेकिन, फिर थोड़ी देर बाद उन्हें लगता है कि इसका नाम श्रीनिवासन नहीं होना चाहिए. बल्कि, लड़के का नाम उस इंसान के नाम पर होना चाहिए, जिसने उन्हें बैक किया. उनका साथ तब दिया जब कोई नहीं दे रहा था. और, वो अपने लड़के का नाम रखते हैं – वॉशिंगटन सुंदर.

Related Articles

Back to top button