ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मनोरंजन

बॉलीवुड-साउथ के बीच टस से मस ना हुआ हॉलीवुड, 28 दिन में Jurassic World Rebirth ने की बंपर कमाई

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मौजूदा समय में फिल्मों का मेला लगा हुआ है. कई फिल्में ऐसी हैं जो रिलीज हुई हैं और कई फिल्में पहले से लगी हुई हैं और अच्छा कर रही हैं. इन फिल्मों में जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का नाम भी शामिल है. हॉलीवुड की इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीने का वक्त हो गया है और इस दौरान फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. दुनियाभर में तो इस फिल्म की धूम देखने को मिली ही है लेकिन साथ में भारत में भी इसका कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. आइये जानते हैं कि भारत में जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने कितना कलेक्शन किया है.

28 दिन में जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने कितनी कमाई की?

पिछले कुछ समय से हॉलीवुड की फिल्मों का दबदबा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नजर आया है. पहले ब्रैड पिट की एफ 1 ने अच्छा कलेक्शन किया. इसके बाद हाल ही में आई सुपरमैन भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही. वहीं इन दोनों फिल्मों के बीच में ही आई फिल्म जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का अलग ही भौकाल देखने को मिला है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो गए हैं और इस दौरान भी फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है. पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ फिल्म ने रिलीज के 28 दिन में भारत में 86.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के इस कलेक्शन को काफी डीसेंट कहा जा सकता है.

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ?

फिल्म की बात करें तो इसने अपने चौथे हफ्ते में 3.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म का ये कलेक्शन उसके बाकी हफ्तों की कमाई के मुकाबले बहुत कम है. साथ ही हाल ही में धड़क 2, किंगडम और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं. इन फिल्मों का भी कलेक्शन अच्छा जा रहा है और इनके रिलीज होने से फैंस बंट गए हैं. ऐसे में इसका नेगेटिव इम्पैक्ट जूरासिक वर्ल्ड रीबर्थ पर देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button